{"_id":"595a8eea4f1c1b0d7e8b4594","slug":"171499107050-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मतदाता को सूची में शामिल करने पर लिए जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मतदाता को सूची में शामिल करने पर लिए जोर
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए मतदाता को सूची में शामिल करने पर लिए जोर
महराजगंज। सोमवार को तहसील सभागार में एसडीएम सदर देवेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें नये मतदाताओं को मतदाता सूची से शामिल करने के अलावा मृत वोटरों को सूची से हटाए जाने को लेकर चर्चा किया गया। इस कार्य के लिए बनाए गए लेखपाल सुपरवाइजर को कार्य को समय से पूरा करने का निर्देश दिया है।
सदर एसडीएम देवेश गुप्ता ने उपस्थित लेखपाल सुपरवाईजर को बताया कि 18 से 21 वर्ष के नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट की सूची में शामिल करने के लिए भरे जा रहे प्रारूप को समय से पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगो के लिए भरे जाने वाले फार्म में आयोग ने जो परिर्वतन किया है इस इस पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है और उस व्यक्ति का नाम मतदाता मे शामिल है उस नाम को सूची से हटाए। उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल सुपरवाईजर मतदाता पुनरिक्षण का कार्य समय से पूरा कर रिर्पोट करें। इस मौके पर सदर व पनियरा विकास खंड के बनाए तमाम लेखपाल मौजूद रहे।