{"_id":"5d2386e18ebc3e6c9c26a3fd","slug":"17-fever-patient-checked-maharajganj-news-gkp313150234","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरी 17 बुखार पीडित की हालत, लिए गए खूल के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधरी 17 बुखार पीडित की हालत, लिए गए खूल के सैंपल
विज्ञापन
बृजमनगंज में बीमार बच्चो का ब्लड जांच करते डॉक्टर।
- फोटो : MAHARAJGANJ
नहीं सुधरी 17 बुखार पीड़ितों की
हालत, लिए गए खून के सैंपल
महराजगंज-लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज क्षेत्र के मटिहनवा ग्रामसभा के दुधरवा गांव में बुखार पीड़ितों को बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य टीम लगी हुई है। कुछ मरीजों की हालत में सुधार भी देखा जा रहा है। 17 बुखार के मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, गांव की गालियों में साफ-सफाई अभियान चलाकर सोमवार सुबह दवा का छिड़काव कराया गया। हैंडपंप में क्लोरीन की गोलियां डाली गई।
इन मरीजों को भेजे गए खून के नमूने
डॉक्टर एसएस सिंह और एएनएम व आशा बुखार पीड़ितों का हाल जानने में जुटी हैं। इस बीच अजय (8), पूनम (30), बाबी (4), विशाल (10), सोनी (6), संजना (10), संध्या (5), आशीष (1), आकाश (5), सपना (7), सुमन (10), अविनाश (1), शिवसंत (18 माह), रंजना (10) आंशिक (5), उमा (1) का बुखार तेज होने पर सीएचसी बृजमनगंज एंबुलेंस से भेजकर इलाज शुरू कर दिया।
सीएचसी पर ओपीडी में तैनात डॉक्टर आलोक सिंह ने बताया कि बुखार के 17 मरीज आए हैं। सभी मरीजों के खून की जांच कराई जा रही है। उधर, गांव में चुने का छिड़काव कराने के साथ ही फॉगिंग कराया गया है। पेयजल को लेकर पहले भी सचेत किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि बुखार पीड़ितों के खून की जांच कराई जा रही है। किसी में मलेरिया, डेंगू आदि के लक्षण नहीं मिले हैं। खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।