{"_id":"5ebc22c08ebc3e9027450a31","slug":"17-59-lack-plants-to-be-planted-maharajganj-news-gkp351123997","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 विभागों द्वारा किया जाएगा 17.59 लाख पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 विभागों द्वारा किया जाएगा 17.59 लाख पौधरोपण
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 विभागों द्वारा कुल 17.59 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इनमें से अकेले ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 10.82 लाख पौधे लगवाए जाएंगे।
जिले भर में 22 विभागों द्वारा कुल 1759660 पौधों का रोपण किया जाना है। ग्राम्य विकास विभाग को 1082100, राजस्व व पंचायती विभाग को 123200(प्रत्येक), आवास विकास, रक्षा व गृह विभाग को 5300(प्रत्येक), नगर विकास को 16900, लोक निर्माण व जलशक्ति विभाग को 8000(प्रत्येक), रेेशम विभाग को 19200, कृषि विभाग को 207640,पशुपालन विभाग को 4500, सहकारिता को 4900, उद्योग विभाग को 6300, ऊर्जा विभाग को 3600, शिक्षा विभाग को 26500, श्रम विभाग को 2500, स्वास्थ्य विभाग को 7300, परिवहन विभाग को 2500, रेलवे को 14700, औद्योगिक विकास को 2800 तथा उद्यान विभाग को 14700 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि जुलाई में किए जाने वाले पौधरोपण के लिए विभागों को लक्ष्य प्रदान कर दिया गया है।
सोहगीबरवां में वन विभाग लगाएगा 6.30 लाख पौधे
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग द्वारा जिले के सात रेंजों में कुल 630420 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से 599720 वन विभाग तथा 30700 पर्यावरण विभाग द्वारा लगाया जाएगा। इसके साथ ही गोरखपुर वन प्रभाग द्वारा भी बांकी व फरेंदा वन क्षेत्र में भी अलग से पौधे लगवाए जाएंगे।