{"_id":"61ddba6330bbdc4c2c1feacf","slug":"166-asha-found-mobile-phone-maharajganj-news-gkp4233227108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन रिपोटिंग करेंगी आशा कार्यकर्ता 166 को मिला मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन रिपोटिंग करेंगी आशा कार्यकर्ता 166 को मिला मोबाइल फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन रिपोर्टिंग करेंगी आशा, 166 को मिला मोबाइल
ऑनलाइन पोर्टल पर कार्य के बारे में दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आशा कार्यकर्ताओं को सूचनाओं का आदान-प्रदान करने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए एंड्राएड फोन स्वास्थ्य विभाग की ओर से वितरित किया गया। जिससे किसी भी सूचना को आशा मौके से त्वरित भेज सके। मंगलवार को सदर सीएचसी सभागार में डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी और सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने 166 आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरित किया।
डिप्टी सीएमओ अंसारी ने कहा कि आशाएं सभी सूचना को समय से आनलाइन भेजें। जिससे सूचनाओं के आदान-प्रदान किसी प्रकार विलंब न हो। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की सूचनाएं समय से नहीं मिल पा रही थी। लेकिन मोबाइल मिल जाने से अब आशा कार्यकर्ता मौके पर निरीक्षण के समय ही ऑनलाइन रिपोर्ट भेज सकेंगी। इसमें किसी प्रकार की समस्या होती है तो जानकारी दें। उन्होंने बताया कि सदर क्षेत्र की 50 आशा कार्यकर्ताओं को पहले ही मोबाइल दिया गया था। 166 आशा कार्यकर्ताओं को मंगलवार को दिया गया है। इस मौके पर ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर लवली वर्मा, आशा सरीता, नगीना और ममता आदि मौजूद थे।