फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भाजपा की जीत का अंतर भी ज्यादा होना चाहिए : जेपी नड्डा

भाजपा की जीत का अंतर भी ज्यादा होना चाहिए : जेपी नड्डा

Mon, 06 May 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की जीत का अंतर भी ज्यादा होना चाहिए : जेपी नड्डा
भाजपा की जीत का अंतर भी ज्यादा होना चाहिए : जेपी नड्डा
विज्ञापन

महाराजगंज लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ रविवार को बैठक की। इस दौरान नड्डा ने संचालन समिति के सदस्यों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लंबे समय तक राजनीति में रहना है। इसके लिए लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत का अंतर भी ज्यादा रहना चाहिए।
कहा कि अभी तक जहां-जहां भी चुनाव हो चुके हैं, भाजपा सबसे बड़ी के रूप में उभर कर सामने आ रही है। यह सब कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि लाभार्थी के घर पहुंचकर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जो भी लाभ मिला है, उसका जिक्र कर उनसे पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करें। हर घर तक मतदाता पर्ची पहुंचाकर लोगों से मतदान करने का आह्वान भी करें।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। गठबंधन की हवा निकल चुकी है। दावा किया कि देश की जनता पहली बार सरकार के पक्ष में मतदान कर रही है। आज प्रत्याशी नहीं जनता चुनाव लड़ रही है। इस बार का चुनाव सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर हो रहा है। यह मोदी सरकार के कारण है। मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं के लिए कार्य किया है, उनका जीवन स्तर उठाने का कार्य किया है। कहा कि विकास कार्य धरातल पर दिख रहे हैं। इन सभी कार्यों की चर्चा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जन तक होनी चाहिए। सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि एक पार्टी-एक विचारधारा, एक झंडा-एक जगह से आठवीं बार पार्टी ने उन्हें अवसर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। बैठक में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र मणि, लोकसभा संयोजक समीर त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सज्जन मणि, चौधरी शिवेंद्र सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, अजय कुमार श्रीवास्तव, परदेसी, ओम प्रकाश पटेल, प्रभाकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed