{"_id":"5ccc89e4bdec22073f3f0803","slug":"161556908516-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशी बिजली गिररने से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशी बिजली गिररने से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-पानी के बीच गिरी बिजली, पांच झुलसे
बिजली के खंभे व पेड़ उखड़े, कई जगह मकान क्षतिग्रस्त
महराजगंज-निचलौल। तेज आंधी व बारिश के बीच शुक्रवार को बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर पांच लोग झुलस गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर है। आंधी के कारण राजमार्ग पर कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। कई लोगों के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कठहवा गांव थाना बेलाटारी में बिजली गिरने से भुलाई अंसारी (60) ,सैदुन निशा (50) व मोलई अंसारी (20) झुलस गए। तीनों एक साथ खेत में गन्ना लादने गए थे। निचलौल के कुंवारी सती के टोला पकडीहा निवासी रिंकू प्रजापति (23) व अल्ताफ (22) भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज हो रहा है। एक महिला गंभीर है। निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा बाजार में सिंदुरिया-निचलौल सड़क मार्ग पर शुक्रवार की सुबह चक्रवाती तूफान से एक पेड़ गिर गया, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा।
चौक बाजार के कटैया में शुक्रवार को सुबह आए आंधी-तूफान से सात लोगों के घर का टीन शेड उड़ गया। बृजराज यादव, छोटेलाल वर्मा, राजकुमार मद्धेशिया, सिकंदर यादव, गौतम प्रसाद, मोहन यादव, राजेंद्र आदि के घर का भी टिनशेड उड़ गया। राजकुमार मद्धेशिया की दुकान का भी टिनशेड उड़ गया।
विज्ञापन
---------------
टीन शेड गिरने से युवक घायल
कोठीभार में शुक्रवार सुबह चक्रवाती तूफान में दो मंजिले मकान का टिनशेड गिरने से राजन मद्धेशिया (18) घायल हो गए। वह किराने की दुकान करते हैं।