फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भूतपूर्व सैनिक की भूख हड़ताल समाप्त, किसानों का धरना जारी

भूतपूर्व सैनिक की भूख हड़ताल समाप्त, किसानों का धरना जारी

Wed, 16 Jan 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक की भूख हड़ताल समाप्त, किसानों का धरना जारी
भूतपूर्व सैनिक की भूख हड़ताल समाप्त, किसानों का धरना जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा गेट पर भूतपूर्व सैनिक मनोज राना की भूख हड़ताल अधिकारियों के आश्वासन पर बुधवार को समाप्त हो गई। वहीं मिल चालू कराने तथा बकाया गन्ना मूल्य व वेतन के भुगतान के लिए किसानों व श्रमिकों का गेट पर धरना जारी रहा। धरनारत लोगों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
भूतपूर्व सैनिक मनोज राणा, किसान परमानंद चौधरी व लल्लन सहानी गड़ौरा चीनी मिल चालू कराने के लिए 7 जनवरी से भूख हड़ताल पर बैठे थे। बुधवार को दोपहर में एसडीएम के आश्वासन पर सदर इन लोगों की भूख हड़ताल समाप्त हो गई। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय के प्रतिनिधि के रूप में अपर एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर, निचलौल एसडीएम देवेंद्र कुमार गड़ौरा चीनी मिल गेट पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे मनोज, लल्लन व परमानंद को एक सप्ताह के अंदर गड़ौरा चीनी मिल चालू कराने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों ने तीनों लोगों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया। बाद में इलाज के लिए इन्हें निचलौल सीएसची भेजा गया।
विज्ञापन

उधर, पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के डॉक्टर नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक मनोज कुमार व गन्ना किसानों की भूख हड़ताल समाप्त हो गई है लेकिन अन्य लोगों का मिल गेट पर धरना शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। उनका कहना था कि जब गड़ौरा चीनी मिल चालू होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तो धरना समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी, नौतनवां व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, विनोद कुमार राव, सिसवां केन यूनियन के चेयरमैन राजेश्वर त्रिपाठी, गजानन मिश्र, रूद्र देव द्विवेदी, अमरीश मिश्रा, हरिशंकर यादव ,अलाउद्दीन, शिशुपाल गोंड, राजकुमार मिश्रा, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed