फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छात्र नेताओं ने कॉलेज में किया प्रदर्शन

छात्र नेताओं ने कॉलेज में किया प्रदर्शन

Mon, 07 Jan 2019 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने कॉलेज में किया प्रदर्शन
छात्र नेताओं ने कॉलेज में किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने शुक्रवार को परिसर में प्रदर्शन किया। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्रसंघ चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कॉलेज की समस्याओं के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में छात्र नेताओं ने वर्ष 2018 में हुए छात्रसंघ चुनाव में भ्रामक सूचना देने का आरोप लगाया है। छात्र नेता दीपक द्विवेदी ने आरोप लगाया कि चुनाव में छात्रसंघ अध्यक्ष ने कॉजेज प्रशासन को भ्रमित करते हुए गलत तरीके से अपना प्रवेश ले लिया, जबकि वर्तमान अध्यक्ष संस्थागत रूप किसी और कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। यह आरोप भी लगाया कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष के प्रस्तावक रहे व्यक्ति भी बीएड व एलएलबी कर रहे हैं। उन्होंने आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सुविधाएं उपलब्ध कराने के बदले छात्रों से लिए जाने वाले व विकास मद में आए रकम का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस मौके पर महीउद्दीन सिद्दीकी, आलोक रंजन दूबे, मोहम्मद सब्बीर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर महेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष को पत्र भेजकर जवाब तलब किया गया है। उनका जवाब मिलने पर तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed