फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया बुद्वि शुद्वि यज्ञ

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया बुद्वि शुद्वि यज्ञ

Mon, 07 Jan 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया बुद्वि शुद्वि यज्ञ
फोटो:-
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया बुद्वि शुद्वि यज्ञ
आंदोलन तेज करने की दिये चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई पदाधिकारी सदर बीआरसी परिसर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किए। यज्ञ के माध्यम से शिक्षकों ने ईश्वर से प्रार्थना किया की सरकार को सदबुद्धी दें जिससे पुरानी पेंशनी बहाल हो सके।
संगठन के जिला संरक्षण संजय मिश्रा ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक पुरानी पेंशन की बहाली नहीं हो जाती। शिक्षकों के हित के संगठन संर्घष को तैयार है। बुद्वि शुद्वि यज्ञ होने के बाद हो सकता है की सरकार को शिक्षक हित की बात याद आ जाये।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बलराम निगम ने कहा कि शिक्षक कर्मचारी अपने अधिकारों की लडाई के लिए तैयार रहें। जिससे सरकार से अपनी मांग को पूरा कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक सरकार की बुद्वि शुद्वि यज्ञ के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाल की मांग किये हैं। टीएन गोपाल ने कहा कि शिक्षक व कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संर्घष कर रहे हैं। सरकार की ओर से तरह तरह के लूभावने वादे भी किए जाते है। लेकिन आज तक पुरानी पेंशन की बहाली नहीं हुई। अगर पुरानी पेंशन की बहाली नहीं होगी तो अब शिक्षक चुप नहीं रहेंगे और आंदोलन तेज करेंगे। दिलीप विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को बहाल कर देना चाहिए जिससे शिक्षक व कर्मचरियों को बुढ़ापे का सहारा मिल सके। इस मौके पर विरेंद्र यादव, शैलेष शर्मा, रणंजय सिंह, नीरज राय, चंदन द्विवेदी, राजेश धारिया, मुकेश, राजेश जायसवाल, बेचू मद्धेशिया, दिनेश कन्नौजिया, अख्तर हुसैन, शशिकेश तिवारी, मुकेश कुमार, टीपी सिंह, संजय यादव, हरिकेश शर्मा, आनंद सिंह, विनय सिंह, मोनी सैनी, रूपेश कुमार, शाह आलम, सुशील श्रीवास्तव, शिवप्रताप सिंह, रूपेश कुमार, शाह आलम, सुनील श्रीवास्तव, शिव प्रताप सिंह, कमलेश सिंह, संजय कुमार, यशपाल, नवीन, आरती, अश्विनी पटेल, अखिलेश रंग पटेल, वेद शर्मा, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed