{"_id":"5c27c4e3bdec2256d34bce59","slug":"161546110179-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम, सीएम आवास को लेकर विभागीय कसरत तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम, सीएम आवास को लेकर विभागीय कसरत तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम, सीएम आवास के लिए विभागीय कवायद तेज
जनवरी में सीएम और फरवरी तक पीएम आवासों के निर्माण पूरे कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अगले साल फरवरी तक सभी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासों के निर्माण पूरे कराने के लिए विकास विभाग ने कवायद तेज कर दी है। विकास विभाग का प्रयास है कि चालू वित्तीय वर्ष के सभी 5977 पीएम फरवरी तथा 3289 मुख्यमंत्री आवासों के निर्माण जनवरी माह तक परे करा लिए जाएं। ताकि लाभार्थी फरवरी में रीति रिवाज के साथ गृह प्रवेश कर सकें।
इस साल बनने वाले कुल 5977 पीएम आवासों में से 3561 का आवंटन अगस्त तथा 2416 आवासों का आवंटन दिसंबर में हुए। अगस्त में आवंटित 3561 आवासों के निर्माण के लिए सभी लाभार्थियों को दो-दो किस्त जारी कर दिए गए हैं जबकि 1530 लाभार्थियों को तृतीय किस्त भी जारी कर दी गई है। इसमें से 766 आवासों के निर्माण पूरे हो गए हैं। दिसंबर माह में आवंटित आवासों के मामले में 2416 लाभार्थियों में से 1716 को प्रथम किस्त जारी कर दी गई है जबकि 31 दिसंबर तक शेष सभी लाभार्थियों को किस्त जारी कर दी जाएगी। इन सभी आवासों को फरवरी माह तक पूरे कराने की तैयारी है।
इसी प्रकार 3289 मुख्यमंत्री आवासों में से 2981 आवास वनग्रामों में बनवाए जाएंगे, जबकि 160 आवास मुसहर गांव तथा अवशेष जेई-एईएस प्रभावित लाभार्थियों को दिए जाएंगे। परियोजना निदेशक राजकरन पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासों के निर्माण पूरे कराने के लिए विकास विभाग प्रयत्नशील है। 3561 प्रधानमंत्री आवास हर हाल में 31 जनवरी तक पूरे करा लिए जाएंगे। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।