{"_id":"5c0d5ff1bdec224144743f57","slug":"161544380401-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कडी निगरानी में हुई विद्या ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कडी निगरानी में हुई विद्या ज्ञान परीक्षा
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
कड़ी निगरानी में हुई विद्या ज्ञान परीक्षा

प्रथम पाली में 214 तो दूसरी पाली में 199 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में रविवार को एक केंद्र पर विद्याज्ञान परीक्षा संपन्न हुई। कक्षा छह में विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश लेने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कुल 1173 छात्र- छात्राओं को नामिति किया गया था। इसमें पहली पाली के परीक्षा में कुल 214 छात्राएं व द्वितीय पाली में 199 छात्रों ने परीक्षा छोड दी। बीएसए जगदीश शुक्ल ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही सभी कक्ष निरीक्षकों को सजग रहने की हिदायत दी।
बीएसए ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कालेज धनेवा धनेई में दो पाली में विद्याज्ञान परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली में बालिकाओं की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए विभाग की ओर से कुल 563 छात्राएं पंजीकृत रही। लेकिन परीक्षा में केवल 349 छात्रा ही परीक्षा दी। 214 छात्राओं ने परीक्षा छोड दी। परीक्षा को नकल विहिन संपन्न कराए जाने के लिए दोनो पाली में 11 कक्ष में परीक्षा करायी गई। उन्होंने बताया कि द्वितीय पाली में कुछ 610 छात्र नामित रहे। परीक्षा के समय केवल 411 छात्र ही उपस्थित हुए। 199 छात्रों ने परीक्षा छोड दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के समय सभी छात्रों की निगरानी की गई। इसके लिए विभाग की ओर से जिला समन्वय सामुदायिक शिक्षा केडी मिश्रा व बीईओ निचलौल लगातार जांच पड़ताल कर रहे हैं, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता बनी रहे। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या दमयंती यादव ने कहा की नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी कक्ष में दो दो कक्ष निरीक्षकों तैनात रहे।