{"_id":"5b11847d4f1c1ba16e8b5b55","slug":"161527874685-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के पाल्पा में सड़क हादसे में 13 की मौत, 14 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के पाल्पा में सड़क हादसे में 13 की मौत, 14 गंभीर
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
BUS ACCIDENT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवलपरासी (महराजगंज)। शुक्रवार सुबह नेपाल के पाल्पा में हुए सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पाल्पा स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख दीली राज पंत ने बताया कि पाल्पा के तानसेन से एक बस रामपुर की तरफ जा रही थी। वह रम्भा ग्रामीण नगर पालिका 4 के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 13 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पंत ने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों का पाल्पा स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में 27 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों में तानसेन-4 के सहकारी अध्यक्ष विष्णुमान बज्राचार्य, तानसेन-4 के कृष्णबहादुर बोहरा, तानसेन-4 के छत्रराज शाक्य, तानसेन-6 के सुशील प्रसाद श्रेष्ठ, तानसेन-6 के दुर्गाबहादुर सारु, तानसेन-3 के देवेंद्रलाल प्रधान, तानसेन-3 के कृष्णमान बज्राचार्य, तानसेन-2 के लोक प्रसाद ढकाल, तानसेन-3 की बसंती खांण, तानसेन- 6 की गीता बुढाथोकी, तानसेन-3 की कमला कार्की व तानसेन-5 की दुर्गा श्रेष्ठ व एक अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन