फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ टैंपो चालकों ने प्रदर्शन किया

ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ टैंपो चालकों ने प्रदर्शन किया

Thu, 15 Mar 2018 11:31 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ टैंपो चालकों ने प्रदर्शन किया
प्रदर्श्ान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज। गुरूवार को नगर में मडपाकड मोहल्ले के टैंपो चालकों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर पर वसूली का आरोप मढ़ते हुए कार्रवाई की मांग की। टैंपो चालकों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस बेवजह चालान कर देती है। सभी कागजात दुरूस्त रहने के बाद भी चालान कर परेशान किया जाता है। प्रदर्शन के बाद टैंपो चालकों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

नगर में सक्सेना चौक पर टैंपो चालकों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर रकम की वसूली करते हैं। रकम न मिलने पर बेवजह टैंपो को चालान कर दिया जाता है। कई बार तो मारपीट कर पुलिस भगा देती है। ट्रैफिक पुलिस की मनमानी से नगर में टैंपो चलाना मुश्किल हो गया है। काफी देर सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन के बाद एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। टैंपो चालक अनिरूद्ध प्रसाद ने कहा कि बेवजह चालान कर देना कहां का न्याय है ? नियम कानून का उलंघन होने पर कार्रवाई हो तो ठीक है। लेकिन परेशान करने की नियत से चालान किया जाना ठीक नहीं है। इस दौरान बैजू, अमित कुमार, केशव प्रसाद, दीनदयाल, विनोद तिवारी, मनोज कुमार, वैतुल्लाह, सुनील कुमार, पिंटू, दुलारे, अशोक, सूरमा, अजय जायसवाल, रामकेवल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed