{"_id":"598371304f1c1be65a8b4844","slug":"161501786416-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी बार टूटा महाव तटबंध, चार गांवो में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी बार टूटा महाव तटबंध, चार गांवो में घुसा पानी
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगदवा। नेेपाल में हुई बारिश का असर गुरुवार को महाव नाले में दिखा। दोपहर बाद अचानक जल स्तर बढ़ा तो नाले के कमजोर तटबंध एक बार फिर दरक गए। दो स्थानों पर एक साथ तटबंध टूट गया। इससे चार गांवों में पानी घुस गया है और तमाम गांवों के किनारे तक पानी पहुंच गया है। क्षेत्र के लोग इस बात से परेशान हैं कि रात में जल स्तर और बढ़ा तो तबाही हो सकती है।
पहाड़ों पर कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से महाव का जलस्तर गुरुवार की दोपहर अचानक बढ़ गया। गुरुवार को कोहरगड्डी गांव के सामने रामसमुझ और जगनरायन यादव के खेत में दो स्थानों पर महाव तटबंध करीब 50 मीटर टूट गया। इससे परसामलिक व बरगदवा थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई। पिपरहीया, जहरी, महरी, धोड़हवा, परसा, असुरैना, बिशुनपुरा, तरैनी आदि गांवों के करीब पानी पहुंच गया है। जबकि कोहरगड्डी, सिसवनियां, दोगहरा और मल्लाह टोली गांव में पानी घुस गया है। इससे गांव वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव के लोगों का कहना है कि महाव तटबंध की मरम्मत को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है, जिससे जब भी पानी का दबाव बढ़ता है तो तटबंध टूट जाता है।
इस वर्ष टूटा महाव तटबंध
पहली बार --- 21 जून, छितवनिया, कनरी चकरार, खैरहवा दूबे तीन स्थानों पर।
दूसरी बार --- 02 जुलाई, छितवनिया।
तीसरी बार ---- 10 जुलाई, छितवनिया, देवघट्टी गांव के सामने।