{"_id":"59569f504f1c1b14348b49c6","slug":"161498849104-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी फरेंदा की विदाई में छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारी फरेंदा की विदाई में छलके आंसू
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। ग्राम विकास अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद ब्लॉक कर्मचारियों ने विदाई दी। सभी कर्मचारियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। उनके कार्यकाल को याद करते हुए सभी की आंखों से आंसू छलक आए। ब्लाक प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी जाकिर अली को कुरान शरीफ व अंग वस्त्र देकर उन्हें भारी मन से विदाई दी। कहा कि जाकिर अली अपने कार्यकाल के दौरान सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के काफी करीब रहे। उनकी छवि काफी साफ-सुथरी रही। वह अपने कार्यों को काफी जिम्मेदारी पूर्वक करते रहे। इससे सभी लोगों को सीख लेनी चाहिए।
बीडीओ रामकुमार उपाध्याय ने कहा कि सेवानिवृत्त नौकरी का हिस्सा है। बिना विवाद के कार्यकाल पूरा करना अपने आप में बड़ी बात होती है। जीवन की नईपारी की शुरुआत की शुभकामना दी गई। प्रधानसंघ अध्यक्ष सूर्यमन यादव ने कहा कि जाकिर अली कभी भी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि के बीच भेदभाव नहीं समझा। विदाई में बीडीओ बृजमनगंज कृष्ण देव शुक्ला, एडीओ पंचायत रमानाथ मिश्र, महेंद्र मणि, रामशरन गुप्ता, रामप्रवेश मिश्रा, गुलाब पाठक, शिवप्रकाश यादव, गणेश निषाद, बबलू गुप्ता, अंबुज शाही ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन हरिश्चंद पांडेय ने किया। इस दौरान शिवभवन यादव, उत्रीचंद, बिकाऊ प्रसाद, दिनेश कुमार, रामजी गुप्ता, प्रमोद कुमार, विभूति पांडेय, दिनेश कुमार, अजय जायसवाल, प्रदीप दूबे, अखिलेश द्विवेदी, अनुरोध कुमार आदि तमाम लोग रहे।