फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मानसून की पहली बारिश में बह गए जलनिकासी के दावे

मानसून की पहली बारिश में बह गए जलनिकासी के दावे

Sat, 22 Jun 2019 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश में बह गए जलनिकासी के दावे
भारी बारिश
महराजगंज। कई दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को शुक्रवार की आधी रात को हुई मॉनसून की पहली झमाझम बारिश से राहत मिली। वहीं, नगर पालिका के नालों की साफ-सफाई पूरी होने के लाख दावों के बीच शहर में जगह-जगह जलभराव का नजारा देखने को मिला। हालांकि यह राहत की बारिश धान नर्सरी के लिए संजीवनी साबित हुई है। किसान के चेहरे खिले हुए हैं। कई जगहों पर खेत में पानी जमा होने पर किसानों ने धान की बुआई शुरू कर दी। मौसम के जानकार कैलाश पांडेय ने बताया कि जिले में 24 एमएम बारिश हुई है। अभी दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात हुई झमाझम बारिश एक तरफ किसानों के लिए राहत साबित हुई तो दूसरी ओर नगर पालिका अधिकारियों की नाले के साफ-सफाई की पोल खुल गई। नगरीय क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव का नजारा दिखा। मोहल्लों में नाली चोक होने से लोगों के घरों में गंदा पानी घुस गया। मूसलाधार बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


राजीव नगर में सड़क पर पानी भरने से लोग परेशान रहे। वहीं आबकारी विभाग के गोदाम, बीआरसी परिसर, बस स्टेशन, रोडवेज वर्कशाप, लोक निर्माण विभाग परिसर समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया। नाले ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहले लगे। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने बताया कि नालों को जल्द साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से खेतों में धान की बुआई शुरू हो गई। बुधवार को किसान खेतों में काम करते दिखे। कुछ प्रगतिशील किसान रोपाई के लिए भी खेत तैयार कर रहे थे। जिला कृषि अधिकारी रवि मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस बारिश से किसानों को काफी लाभ हुआ है। रोपाई के साथ-साथ सूख रही धान की नर्सरी को संजीवनी मिली है।


जल जमाव से परेशानी
मिठौरा। क्षेत्र के सिंदुरिया चौराहे जल-जमाव से आने जाने में परेशानी हो रही है। जगह-जगह गड्ढ़ों में पानी भर गया है। सिंदुरिया से झंझनपुर मार्ग से आना जाना दुश्वार हो गया है। गांधी मद्धेशिया, भोला यादव, मंजेश यादव, अरविंद दूबे आदि ने कहा कि बरसात से चौराहे पर जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed