फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बार के मंत्री पर केस दर्ज होने से कड़े पहरे में कलेक्ट्रेट परिसर

बार के मंत्री पर केस दर्ज होने से कड़े पहरे में कलेक्ट्रेट परिसर

Sat, 22 Jun 2019 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
बार के मंत्री पर केस दर्ज होने से कड़े पहरे में कलेक्ट्रेट परिसर
बार के मंत्री पर केस दर्ज, कलेक्ट्रेट में पुलिस का पहरा
विज्ञापन

फोटो:-
- खराब मौसम के कारण शांत रहा माहौल
- पुलिस कर्मियों ने ली राहत की सांस

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट बार एसोशिएसन के मंत्री जितेंद्र लाल श्रीवास्तव पर पर सदर कोतवाली में केस दर्ज होते ही पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। व्यवस्था की निगरानी सीओ सदर के जिम्मे है। हालांकि मौसम का मिजाज बदलने से माहौल भी शांत रहा। हालांकि पुलिस कर्मी सतर्क दिखे।
कलेक्ट्रेट बार एशोसिएशन की ओर से एसडीएम सदर के तबादले की मांग को लेकर दो दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा था। इस मसले में एसडीएम के स्थानांतरण का आश्वासन मिलने पर अधिवक्ता शांत हुए। दूसरी ओर शुक्रवार की शाम को कोतवाली में बार के मंत्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ऐसे में अधिवक्ताओं का आक्रोश फिर न फूट जाए। इसको लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

एएसपी आशुतोश शुक्ल ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए हर संभव इंतजाम किए गए हैं। अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट बार एशोसिएशन के अध्यक्ष जगदंबा शरण श्रीवास्तव ने बताया कि निचलौल, फरेंदा, नौतनवां तहसील में अधिवक्ताओं से बातचीत हुई है। इन तहसीलों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। प्रशासन की ओर से की गई यह कार्रवाई निंदनीय है। बार के मंत्री पर दर्ज रिपोर्ट को लेकर संगठन की ओर से आगे की रणनीति बनाई जाएगी। अधिवक्ता इस मुद्दे को लेकर खामोश नहीं बैठेंगे। अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed