{"_id":"5d0d0ce88ebc3e520f30bd4b","slug":"156113634414-maharajganj-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के साथ बाइक से जा रही बालिका की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा के साथ बाइक से जा रही बालिका की हादसे में मौत
Sat, 22 Jun 2019 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। मुंडन कार्यक्रम में लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर शामिल होने गई बालिका की घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
सिद्धार्थनगर के उस्का निवासी अरविंद की पुत्री लाडो (4) शुक्रवार की सुबह लोगों के साथ लेहड़ा दुुर्गा मंदिर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।
करीब चार बजे के आसपास वह अपने मामा महेंद्र निवासी डड़वार के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी मंदिर से कुछ ही दूरी पर मोड़ पर ट्रैक्टर टाली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया, चिकित्सकों ने लाडो को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट पहने थे, जिससे उनको हल्की चोट आई है। इस संबंध में एसओ बृजमनगंज गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।