फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एआरटीओ ऑफिस की संचार व्यवस्था रामभरोसे

एआरटीओ ऑफिस की संचार व्यवस्था रामभरोसे

Sat, 22 Jun 2019 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ ऑफिस की संचार व्यवस्था रामभरोसे
jio bsnl
महराजगंज। बीएसएनएल की खराब सेवा से लोग आजिज आ चुके हैं। हर रोज अपने जरूरी कार्य से एआटीओ कार्यालय पर आने वाले लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अब तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि एआटीओ कार्यालय मत जाइए, यहां तो हर वक्त बीएसएनएल सेवा खराब रहता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एआटीओ कार्यालय पर पहुंचे अंबुज पांडेय ने बताया कि डीएल बनवाने के लिए कई दिनों से आ रहे हैं। कार्यालय में 29 मई से ही फाइल रखा है। पटल के बाबू से पूछने पर पता चलता है कि संचार व्यवस्था गड़बड़ होने से फाइल आगे नहीं बढ़ रही है। लेकिन विभाग के अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


चेहरी क्षेत्र से अपने जरूरी कार्य से आए रमेश ने बताया कि डीएल बनवाने के लिए बायोमेट्रिक कराना है तीन दिन से आरटीओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन नेटर्वक की खराबी के कारण ड्राइविंग लाइसेंन नहीं बन रहा है। इनके अलावा कार्यालय पर खडे़ तमाम लोगों ने बीएसएनएल की सेवा को दुरुस्त कराने की मांग की है। एआरटीओ आरसी भारती ने कहा कि बीते कई दिनों से दूर संचार को पत्र भेजा जा रहा है। लेकिन सेवा बहाल नहीं की जा रही है। जल्द ही मामले को लेकर डीएम से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed