फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बल्लियों से बिजली निगम दे रहा हादसों काे निमंत्रण

बल्लियों से बिजली निगम दे रहा हादसों काे निमंत्रण

Fri, 21 Jun 2019 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बल्लियों से बिजली निगम दे रहा हादसों काे निमंत्रण
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। इलाके में बांस बल्लियों के सहारे घरों तक पहुंच रहे बिजली के तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। राजीव नगर, शास्त्री नगर, सरोजनी नगर समेत अन्य मोहल्लों में झूलते हुए तार में तेज हवा के कारण स्पार्किंग से आग लगने का खतरा बढ़ गया है। जब कभी भी तेज हवा चलती है तो बांस बल्ली गिर जाता है, जिससे लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति बाधित तो होती ही है हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए कारगर कदम हीं उठाया गया। वहीं, सरोजनी नगर, शास्त्री नगर, अमरूतियां, जय प्रकाश नगर समेत अन्य मोहल्ले में भी ऐसी ही समस्या है। राजीव नगर मोहल्ले के नाथू गुप्ता बताते हैं कि केबिल कहीं कहीं कटा हुआ है। इसलिए बाहर खेल रहे बच्चों के कारण हमेशा डर बना रहता है।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर के वरुण पटेल कहते हैं कि मोहल्ले में पोल नहीं लगने के कारण काफी दूरी से बांस बल्ली के सहारे बिजली के तार खींचे गए हैं। शिक्षक पवन कुुमार सिंह कहते हैं कि बांस बल्ली कमजोर है। तार झूलकर जमीन को स्पर्श कर रहे हैें। ऐसे में दुर्घटना की आशंका प्रबल हो गई है। मोहल्ले में पोल लगवाने के लिए कई बार मांग की गई। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। दुर्गा शंकर पांडेय ने बताया कि समस्या के समाधान को लेकर कारगर पहल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बताया कि मोहल्ले में जहां पोल की जरूरत है। उसे चिन्हित कर पोल लगवाने की व्यवस्था की जाएगी। नगरवासियों की समस्याओं को लेकर नगर पालिका गंभीर है।

विद्युत निगम की लापरवाही से झुलस गए दो मासूम
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में बुधवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो बच्चे झुलस गए। विद्युत निगम की लापरवाही का आलम यह था कि बच्चे तार की चपेट में आए तो परिजनों ने ने विद्युत विभाग को लाइट काटने के लिए फोन से अनुरोध किया लेकिन अफसरों ने उनकी गुहार पर ध्यान नहीं दिया।

ग्राम पंचायत मझौली निवासी योगेंद्र व संजय सगे भाई हैं। उनकी अपनी अलग अलग गृहस्थी हैं। योगेंद्र को तीन बेटियों के बाद बेटा गुलशन (5) खेलने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। उसे तड़पता देख संजय की बड़ी बेटी खुशी (5) से रहा नहीं गया। उसने गुलशन को खींचने की कोशिश की तो वह भी तार की चपेट में आकर झुलस गई।


गांव वालों ने बताया कि दोनो को तड़पते देख लोगों ने विद्युत निगम के जिम्मेदारों को फोन कर शटडाउन मांगा लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं होने से दोनों मासूमों की मौत हो गई। घटना के बाद उपजिलाधाकारी नौतनवां जसधीर सिंह यादव व थानाध्यक्ष कोल्हुई सतीश सिंह मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई तो पूरी की। एक्सईएन विद्युत मुनिराम ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसडीओ को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed