{"_id":"5d0bcd418ebc3e667f4c4f68","slug":"156105451411-maharajganj-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट लाइन मैन की मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट लाइन मैन की मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से झुलसकर लाइनमैन की मौत, हंगामा
- फीडर से शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ा था
- अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल होने से करंट की चपेट में आया
- भड़के ग्रामीण, जेई एवं लाइनमैन पर पुलिस ने दर्ज किया केस
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बरगदवां। फीडर से शटडाउन लेकर गुरुवार दोपहर पोल पर चढ़ कर फाल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन कांक्षा (50) की अचानक पोल में करंट दौड़ने से झुलसकर मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र के अमहवा चौराहे की है। घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। कांक्षा ग्रामसभा बेलहिया थाना बरगदवा का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश तो नाराज लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। करीब तीन घंटे बाद घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी पहुंचे और मुआवजा दिलाने एवं जेई के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पुलिस का कहना है कि उपकेंद्र के अभियंता व लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कांक्षा उपकेंद्र ठूठीबारी इलाके में लाइनमैन का काम करता था। वह गुरुवार दोपहर 12 बजे ट्रांसफार्मर में फाल्ट ठीक करने के लिए अमहवा चौराहे पर पहुंचा। ठूठीबारी उपकेंद्र पर तैनात विद्युतकर्मी से शटडाउन लेकर वह पोल पर चढ़ गया। इसी बीच अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे कांक्षा की झुलसकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विद्युत निगम की इस लापरवाही पर े गुस्साए ग्रामीण ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। भीड़ लापरवाह विद्युत कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रही थी। तीन घंटे बाद उपजिलाधिकारी नौतनवां पहुंचे और ग्रामीणों से बात कर पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा से पांच लाख रुपये व विद्युत निगम से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष शिव मनोहर यादव ने बताया कि कांक्षा की पत्नी सुमित्रा देवी की शिकायत पर विद्युत उपकेंद्र ठूठीबारी के अभियंता शंभु चौधरी व लाइनमैन दशरथ सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसडीएम नौतनवां जसधीर सिंह का कहना है कि उचित मुवावजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।