फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जिगर के टूकड़े ने चाकू घोंपकर मम्मी पापा को उतारा मौत के घाट

जिगर के टूकड़े ने चाकू घोंपकर मम्मी पापा को उतारा मौत के घाट

Wed, 19 Jun 2019 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
जिगर के टूकड़े ने चाकू घोंपकर मम्मी पापा को उतारा मौत के घाट
फोटो
विज्ञापन

व्यवसायी दंपती की चाकू घोंपकर हत्या
वारदात के बाद बड़ा बेटा फरार, पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवां फहीम ज्योति राइस मिल के मालिक और उनकी पत्नी की सोमवार की देर रात सिर कूंचकर और चाकू से गोंदकर हत्या कर दी गई। हत्या का शक मिल मालिक के बड़े बेटे पर जताया जा रहा है। घटना के बाद से ही वह फरार है। सूचना मिलते ही छोटा बेटा एवं दोनों बेटियां दिल्ली से घर रवाना हो गई हैं।
बरवां फहीम ज्योति राइस मिल के मालिक विश्वनाथ वर्मा (56) और उनकी पत्नी लालती देवी (55) की कमरे के अंदर मिलीं लाशें देखने से लग रहा था कि दोनों के सिर कूंचकर उनपर चाकू से कई बार वार किए गए हैं। कमरे में खून फैला हुआ था। मां-बाप के साथ बड़ा बेटा सतीश (26) रहता था, जिसे लोग नशेड़ी बताते हैं। उसकी अक्सर मां-बाप से अनबन होती थी। उसकी दो बहनें दिल्ली में रहती हैं। छोटा बेटा आशीष (22) पिता के कारोबार में हाथ बंटाता है। वह किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गया है। चहारदीवारी के पास पुलिस को एक स्टूल मिला है। ऐसे में से आशंका जताई जा रही है कि हत्यारा वारदात का अंजाम देने के बाद यहीं से कूदकर भागा होगा। वहां पुलिस को खून के धब्बे भी मिले।
विज्ञापन

घटना का पता तब चला जब मंगलवार की सुबह 5:30 बजे सीताराम गायों की देखभाल करने राइस मिल पहुंचे। मिल का मुख्य दरवाजा बंद था। उन्होंने करीब दस मिनट तक मालिक विश्वनाथ को आवाज दी, मगर दरवाजा नहीं खुला। ऐसे में उन्होंने मुनीब राम मिलन यादव को बुलाया। उन्होंने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद मिल मालिक के बड़े भाई मुराली वर्मा को फोन करके बुलाया गया। उन्होंने मिल के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़वाया, लेकिन अंदर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद मिला। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब ताला तोड़कर अंदर घुसी तो पति-पत्नी मृत मिले। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। हत्या का शक बड़े बेटे पर है। उसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed