{"_id":"5d053d738ebc3e15e57adaf4","slug":"15606244872022-maharajganj-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड परीक्षा में 22 विद्यार्थी रस्टिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड परीक्षा में 22 विद्यार्थी रस्टिकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड परीक्षा में 22 विद्यार्थी रस्टीकेट
एक छात्र ने छोड़ दी एलएलबी की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज व लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में शनिवार को एलएलबी व बीएड की परीक्षा हुई। जिसमें जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में एलएलबी के एक छात्र ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर 22 विद्यार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया।
जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि बीएड द्वितीय वर्ष के छठें व सातवें पेपर में परीक्षा के लिए 325 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा में सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं एलएलबी द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कुल 85 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा में कुल 84 विद्यार्थी ही शामिल हुए। एक छात्र ने परीक्षा छोड़ दी। सिद्धार्थ विश्व विद्यालय सिद्धार्थनगर के कुल सचिव राकेश कुमार ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज फरेंदा में उड़ाका दल की टीम ने जांच की। इस दौरान 22 विद्यार्थी नकल करते हुए मिले। उन्हें रस्टीकेट कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, इतनी अधिक संख्या में नकल करते विद्यार्थी पकड़े जाने के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।