फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जेई-एईएस के मरीज के उपचार की दी जानकारी

जेई-एईएस के मरीज के उपचार की दी जानकारी

Sun, 16 Jun 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
जेई-एईएस के मरीज के उपचार की दी जानकारी
जेई-एईएस के मरीज के उपचार की दी जानकारी
विज्ञापन

बीमारी से बचाव के तरीके बताए गए
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में शनिवार को सीएचसी स्तर पर तैनात चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जेई-एईएस के मरीजों के उपचार के अलावा इसके बचाव से जुड़ी जानकारी दी गई।

एसीएमओं डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने चिकित्सकों से कहा कि जेई-एईएस से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता फैलाएं। गांव में समय से टीकाकरण का कार्य पूरा कराएं। अगर किसी गांव में सुअर घूमते हुए दिखते हैं तो इसकी सूचना पशु चिकित्साधिकारी को दें। ताकि उन्हें नियंत्रित किया जा सके। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग कराने के बाद संबंधित अधिकारी को पत्र लिखने को कहा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने जेई-एईएस के मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा जेई-एईएस के मरीजों को करवट लिटाया जाना चाहिए। अगर मरीज के मुंह से झाग आता है तो उसे साफ कराया जाना चाहिए। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली जरूरी दवाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि यदि ब्लड प्रेसर कम नहीं होता है तो मरीज को उच्चस्तरीय अस्पताल अथवा जिला अस्पताल रेफर करें। इस मौके पर डॉ. रोमा गुप्ता, स्वाती चौरसिया, अंकिता भाटिया, देवेंद्र प्रताप सिंह, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed