{"_id":"5d053c2e8ebc3e20a265ec08","slug":"15606241633-maharajganj-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
चौक बाजार। सदर कोतवाली क्षेत्र के झंझनपुर चौराहे के पास भवन निर्माण के दौरान दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार खुर्द निवासी पन्नेलाल वर्मा सदर कोतवाली क्षेत्र के झंझनपुर चौराहे से दक्षिण व रोड के पश्चिम अपनी आवासीय जमीन पर भवन निर्माण कार्य करा रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बैजनाथपुर कला कुर्मी टोला निवासी तूफानी (40) एवं बैजनाथपुर कला निवासी बजरंगी (27) भवन निर्माण के लिए मजदूरी कर रहे थे। शनिवार को सुबह आठ बजे काम पर गए। वह इधर-उधर रखे सामान को एकत्र कर रहे थे। उसी दौरान दीवार गिर पड़ी। जिसमें तूफानी (40) दीवार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बजरंगी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। तूफानी की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष चौक व सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सदर रामदवन मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।