फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   134 गांवों में काम को तरस रहे मजदूर

134 गांवों में काम को तरस रहे मजदूर

Sat, 15 Jun 2019 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
134 गांवों में काम को तरस रहे मजदूर
134 गांवों में काम को तरस रहे मनरेगा मजदूर
विज्ञापन

काम न मिलने से हो रही आर्थिक परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मनरेगा के रोजगार देकर मजदूरों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने का दावा किया जा रहा है। इसके विपरीत जिले में आज भी कई गांवों में श्रमिक मनरेगा के तहत काम के लिए तरस रहे हैं। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस का सृजन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मजदूरों को 100 दिन काम देने का दावा कागजी साबित हो रहा है।

जिले में 923 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें अप्रैल माह से अब तक 134 गांवों में श्रमिकों को मजदूरी नहीं दी गई। एक भी दिन काम न मिलने से मजदूरों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जिला स्तर से अधिकारी लगातार ग्राम पंचायत स्तर पर मानव दिवस का सृजन करने का निर्देश जारी कर रहे हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृजमनगंज ब्लॉक के चार, धानी के सात, घुघली के 12, लक्ष्मीपुर के 21, सदर के एक, मिठौरा के दो, नौतनवां के 22, निचलौल के एक, पनियरा के 19, परतावल के 18, सिसवां के 23 ग्राम पंचायतों में जॉब कॉर्डधारकों को अप्रैल माह से अब तक काम नहीं दिया गया है। डीसी मनरेगा उपेंद्र प्रसाद पाल ने कहा कि संबंधित ब्लॉक के एपीओ और रोजगार सेवकों को मानव दिवस सृजित करने का निर्देश दिया गया है। अगर जल्द से जल्द श्रमिकों को काम देने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed