{"_id":"5d014910bdec2207476e4a6d","slug":"156036531911-maharajganj-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने की एसडीएम सदर के तबादले की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने की एसडीएम सदर के तबादले की मांग
विज्ञापन

आज कलेक्ट्रेट परिसर में देंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बुधवार को संगठन कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। आरोप लगाया कि एसडीएम सदर का कार्य व्यवहार ठीक नहीं है। कार्यालय में समय से न मौजूद न रहने से लंबित वादों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इससे वादकारियों को परेशानी हो रही है। अधिवक्ताओं ने उनका अन्यत्र तबादला करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि तबादला होने तक अधिवक्ता एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार कर धरना देंगे।
अध्यक्ष जगदंबा शरण श्रीवास्तव ने कहा कि उप जिलाधिकारी सदर की कार्य प्रणाली से परेशान होकर उनके तबादले की मांग की जा रही है। न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए मामले की शिकायत डीएम से की गई। लेकिन डीएम की तरफ से भी अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि 13 जून को अधिवक्ता कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देंगे। उन्होंने दावा किया कि सिविल बार तथा अन्य तहसीलों के अधिवक्ताओं ने उनके आंदोलन को समर्थन दिया है। कोषाध्यक्ष श्याम मोहन पांडेय ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। इस मौके पर राम प्रसाद पटेल, सुरेंद्र श्रीवास्तव, राकेश बिहारी, रामप्रसाद, भोलेनाथ, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, बीएन सिंह, जगदंबा गुप्ता, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।