{"_id":"5d0148e8bdec2207167ef615","slug":"15603652798-maharajganj-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में गर्भवती महिलाओ, बच्चों के सेहत की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में गर्भवती महिलाओ, बच्चों के सेहत की हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में गर्भवती महिलाओं, बच्चों के सेहत की हुई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में कुल 275 गांवों में सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जहां गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा किशोर व किशोरियों के सेहत की जांच की गई। सदर ब्लॉक के पिपरा बाबू आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित मेले में दस महिलाओं व एक दर्जन बच्चों के सेहत की जांच की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों व किशोर किशोरियों को कुपोषण से बचाने के लिए पोषण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत विभिन्न विभागों के सहयोग से सुपोषण मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों के सहयोग से कुपोषण दूर करने का प्रयास करना है। ऐसे में बच्चों, महिलाओं व किशोर-किशोरियों को कुपोषण मुक्त एवं स्वस्थ रखने के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा एएनएम को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। मेले में लगाए गए पोषण काउंटर पर पोषण सखी चांदनी ने पोषण के बारे में जानकारी दी। मेले में हरी सब्जी के साथ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई। सीमा, मीरा, आराधना, संगीता, रिंकी, रामसवारी, इंद्रावती, नूरी, मीना ने बच्चों का वजन किया गया।