{"_id":"5cffee24bdec22075a3bf568","slug":"156027650714-maharajganj-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्तर तक आयोजित कराएं योग एवं संस्कार शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्तर तक आयोजित कराएं योग एवं संस्कार शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम स्तर तक कराएं योग एवं संस्कार शिविर
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित शिविर का सातवां दिन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में नगर के एक मैरिज में आयोजित बाल योग एवं संस्कार शिविर के सातवें दिन मुख्य अतिथि गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि ऐसे बाल योग एवं संस्कार शिविर का आयोजन ग्राम स्तर पर भी किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ के संस्थापक मुख्य अतिथि शुभकरन यादव ने मां भारत के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केएम अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में बाल साधकों को योग के साथ साथ संस्कारवान होने की शिक्षा देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ब्लॉक , न्याय तथा ग्राम स्तर पर भी आयोजित होने चाहिए। केएम अग्रवाल ने कहा कि जब हम योग व प्राणायाम नियमित रूप से करेंगे तो आने वाले समय में हम स्वस्थ रहेंगे। योग के माध्यम से हम बड़ी से बड़ी बीमारी से बच सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान योग साधक अविनाश मिश्रा ने श्लोक मे बच्चों को ज्ञानबर्धक जानकारी दी।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विन्ध्यवासिनी सिंह ने बाल साधकों को प्रतिदिन की भांति रोचक कहानियों के माध्यम से प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर प्रभारी दिलीप शुक्ला ने की। हरिद्वार से प्रशिक्षित बाल योग शिक्षक विपुल पांडेय, संत कुमार वर्मा, उपेंद्र जायसवाल, राकेश अग्रहरी ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान जीयालाल, आत्माराम , दीपनारायण, पवन मिश्रा, राजेश, सुनील, बीडी यादव, गिरीजेश यादव, राममिलन चौरसिया, रामकेवल, धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।