फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आंधी तूफान में पेड गिरने से विद्युत आपूर्ति रही बाधित

आंधी तूफान में पेड गिरने से विद्युत आपूर्ति रही बाधित

Tue, 11 Jun 2019 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
आंधी तूफान में पेड गिरने से विद्युत आपूर्ति रही बाधित
आंधी-तूफान में पेड़ गिरे, विद्युत आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन

कई स्थानों पर आवागमन हुआ प्रभावित
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मौसम का मिजाज बदलने से तेज आधी के साथ हुई बारिश में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे आवागमन के साथ बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार रात करीब चार घंटे आपूर्ति ठप रही है। मंगलवार सुबह भी कर्मचारी तारों को ठीक करने में लगे रहे।
फरेंदा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पहले पेड़ गिर गया था। करीब घंटे भर बाद किसी तरह पेड़ को हटाया गया। इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ। आंधी में कई लोगों के टीन शेड उड़ गए। कुछ झोपड़ियां भी उजड़ गईं। डीएम आवास मार्ग पर विद्युत निगम के कर्मी तारों को ठीक कर रहे थे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर टूट हुए तारों को ठीक किया गया। मंगलवार को दिन तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। शाम को करीब पांच बजे बिजली आई। एक्सईएन हरिशंकर ने बताया कि आंधी में टूटे तारों को ठीक करने के लिए कर्मियों को लगा गया है।
विज्ञापन


बिजली गिरी, सात लोग झुलसे
नौतनवां। परसामलिक क्षेत्र के गांव महदेईया टोला पथरहवा में सोमवार रात बिजली गिरने से सात लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी रतनपुर भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में आंधी-तूफान के बाद बारिश हो रही थी। इस दौरान महदेइया गांव के टोला पथरहवा में संगीता के घर के पास से गुजरे विद्युत तार पर बिजली गिरने से संगीता (35) ,रिंकी (22) ,शिव कुमार (9) ,सतेंद्र (8), मंजीत (8), लक्ष्मीना (10) और इंद्रेश (9) झुलस हो गए। संगीता और रिंकी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसडीएम जसधीर सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से झुलसे सात लोग आए थे। पांच लोगों को उपचार कर घर भेज दिया गया। दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed