{"_id":"5cffee1dbdec22073561da9a","slug":"156027650114-maharajganj-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनटांगिया गांव में आंगनबाडी केंद्रों के निमाण में तेजी लाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनटांगिया गांव में आंगनबाडी केंद्रों के निमाण में तेजी लाने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में लाएं तेजी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। 18 वन ग्राम में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। 30 जून तक इनके निर्माण कार्य को पूर्ण किए जने हैं। अब तक पांच का ही कार्य पूर्ण हो सका है। दो भवन पर छत लगा है। 11 केंद्रों पर निर्माण की गति धीमी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार जायसवाल ने बाल विकास परियोजना अधिकारी और संबंधित कार्यदायी संस्था को पत्र भेजकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की समीक्षा करते रहें। निर्धारित समय से भवन निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने बताया कि वनटांगिया गांव में 18 आवास निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए 2 लाख की दर से धनराशि भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जिले के छह ब्लॉकों में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत 20 आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था के लापरवाही के कारण निर्माण कार्य तेजी से नहीं चल रहा है। कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।