फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि

झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि

Mon, 10 Jun 2019 11:40 PM IST
maharajganj Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश के साथ  ओलावृष्टि
संपतिहा क्षेत्र के गजरही में पडे़ ओले। - फोटो : amar ujala
महराजगंज। मौसम का मिजाज सोमवार की शाम अचानक बदल गया और ओले के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। लोग कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान थे। कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। मुख्यालय के अलावा अड्डा बाजार क्षेत्र में ओले भी गिरे।
विज्ञापन


किसानों को गन्ने की फसल के अलावा धान की फसलों के लिए खेत की तैयारी के लिए बरिश की जरूरत थी। अचानक शाम को मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। सूखे पड़े खेतों में नमी आने से किसानों के चेहरे पर रौनक दिखाई देने लगी। धान की फसल के लिए डाली गई नर्सरी के लिए किसान कई दिनों से बारिश की आस लगाए थे। किसानों का कहनाह कि अब धान की फसल के लिए खेत को आसानी से तैयार किया जा सकेगा। निचलौल क्षेत्र के बहुआर, झुलनीपुर, बैठबलिया, मिश्रवलिया, गेड़हवा, रेंगहिया आदि जगहों पर बारिश हुई है। वहीं, अड्डा बाजार क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की सूचना है। नौतनवां क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश हुई। जिला कृषि अधिकारी रविमणि त्रिपाठी ने कहा कि इस बारिश से किसान धान की फसल के लिए अपने खेतों को कम खर्च में तैयार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed