फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अलग अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना में पांच घायल

अलग अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना में पांच घायल

Mon, 10 Jun 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
अलग अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना में पांच घायल
अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र में हई तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
थाना क्षेत्र के निचलौल-सिसवा मार्ग पर सात पांच नहर पुल के समीप बाइक से जा रहे विनय (24) निवासी चौक बाजार ने सड़क किनारे खड़े निचलौल हर्रेडीह निवासी दंपती नैमुल्लाह (45) व हसीना खातून (40) को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार खुद भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां विनय के सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि दंपती का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में मिश्रौलिया गांव में शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर के दरवाजे के पास बैठे रहीम (70) को एक अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में बुजुर्ग को गंभीर चोट लगी। उन्हें परिजन निजी साधन से ले जाकर सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। वहीं कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के कड़जा गांव के पास शुक्रवार की रात पैदल जा रहे सुरेंद्र (40) निवासी चटिया को किसी बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed