फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 जून से जिले में शुरू होगी किसान पाठशाला

10 जून से जिले में शुरू होगी किसान पाठशाला

Sun, 09 Jun 2019 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
10 जून से जिले में शुरू होगी किसान पाठशाला
कृषि पाठशाला में किसान जानेंगे खेती के गुर
विज्ञापन


- 10 जून से जिले में शुरू होगी पाठशाला
- प्रमुख सचिव ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए दी जानकारी

फोटो:-
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रदेश के प्रमुख सचिव ने शनिवार को एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में आयोजित होने वाले कृषि पाठशाला को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि फसलों की अच्छी पैदावार के लिए किसानों को खेती के तौर तरीकों की बेहतर जानकारी दी जाए। जिले में पहले चरण में किसान पाठशाला का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 10 से 13 जून तक और दूसरे चरण 17 से 20 जून तक जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्राथमिक स्कूल, पंचायत भवन आदि में आयोजित किए जाएंगे। किसान पाठशाला में कृषि विभाग के वैज्ञानिक व उनके सहयोगियों द्वारा किसानों को बेहतर खेती करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें खरीद की फसलें, जैविक खेती, स्वायल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन सहित अन्य जरूरी जानकारी दें। उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि अन्य विभागों की ओर से समन्वय स्थापित कर जिले में दो चरण में आयोजित होने वाले किसान पाठशाला के लिए सभी जरूरी तैयारी पूर्ण की जा चुकी है। पाठशाला में आने वाले किसानों को कृषि विभाग, पशुपालन, मत्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी मिलेगी। किसानों को पाठशाला में जानकारी देने के अधिकारी व कर्मचारी नामित किए गए हैं। जो गांव में जानकार किसानो को जानकारी देंगे। इस मौके पर धनपाल यादव, डॉ. वीरेंद्र सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, निवास सिंह, राकेश गुप्ता, राजू, धर्मात्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed