{"_id":"5cfab1a2bdec2207014a2662","slug":"15599333408-maharajganj-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स ने सीखे सेना में भर्ती के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स ने सीखे सेना में भर्ती के तरीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी कैडेट्स ने सीखे सेना में भर्ती के तरीके
शिविर में सातवें दिन भी जारी रहा एनसीसी कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण सातवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स को सेना में भर्ती होने के बारे में जानकारी दी गई।
कर्नल कुलश्रेष्ठ ने एनसीसी कैडेट्स को सेना में भर्ती होने के लिए की जाने वाली तैयारी के बारे में बताया। उन्होंने सेना में जाने के लिए आवेदन करने, तैयारी व परीक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। मेजर अखिलेशवर राव ने कहा कि विभिन्न जिले के 14 स्कूलों के 400 एनसीसी कैडेट्स शिविर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, सैन्य वातावरण में रहने के अलावा फायरिंग आदि की जानकारी दी। कहा कि किसी भी सेना में भर्ती के लिए सबसे पहले एनसीसी कैडेट्स अपने लक्ष्य का निर्धारण करें। लक्ष्य के निर्धारण से सफलता जरूर मिलेगी। साम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के चीफ नागेंद्र श्रीवास्तव रहे।