फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   इंदिरा नगर में जाम पड़े नाले की सफाई में जुटे कर्मी

इंदिरा नगर में जाम पड़े नाले की सफाई में जुटे कर्मी

Sat, 08 Jun 2019 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा नगर में जाम पड़े नाले की सफाई में जुटे कर्मी
इंदिरा नगर में जाम पड़े नाले की सफाई में जुटे कर्मी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सफाई के अभाव में कई दिन से जाम पड़े इंदिरा नगर मोहल्ले के नाले की सफाई के लिए शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन की तरफ से टीम लगा दी गई। लोगों का कहना था कि करीब दो साल से नाले की सफाई नहीं हो रही है। इसकी खबर जब अमर उजाला के सात जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ। आनन-फानन में शुक्रवार को सफाईकर्मियों की टीम लगा दी गई। सफाईकर्मी सुबह ही नाले की सफाई के लिए मोहल्ले में पहुंच गए।
शुक्रवार की सुबह नगर पालिका प्रशासन की ओर से लगाई गई सफाईकर्मियों की टीम इंदिरा नगर मोहल्ले में जलकल के आगे पहुंची। यहां से जाम नाले की सफाई का काम शुरू कर दिया गया। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक इस नाले की सफाई दो साल से नहीं हुई थी। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया था। साथ ही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। नाली में भरे पड़े कूड़े से गंदा पानी सड़क के किनारे फैल गया था। इससे मोहल्ले के लोगों आवागमन में भी दिक्कत हो रही थी। इस बीच शुक्रवार को इस नाले की सफाई शुरू कर दी गई। जेसीबी समेत सफाई के अन्य संसाधनों के साथ नगर पालिका के सफाईकर्मी मौके पर कार्य में जुटे रहे। लोगों को कहना था कि अब जल्द ही पूरे नाले की सफाई हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि नगर वासियों की सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। नगर को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। लोग कचरे को नाली में नहीं कूडे़ेदान में डालें। सभी मोहल्लों में निर्धारित स्थानों पर कूड़ेदान रखा गया है। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इंदिरा नगर मोहल्ले में नाले की सफाई शुरू करा दी गई है। उधर, अमर उजाला की खबर प्रकाशित होने के बाद नाले की सफाई शुरू होने से मोहल्ले के आलोक पति त्रिपाठी, जेपी मिश्रा, संतोष नायक, राजू, अजय कुमार आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed