फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ‘महिला मतदाताओं को जागरूक करें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता’

‘महिला मतदाताओं को जागरूक करें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता’

Mon, 29 Apr 2019 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
‘महिला मतदाताओं को जागरूक करें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता’
‘महिला मतदाताओं को जागरूक करें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता’
विज्ञापन

आईटीएम चेहरी में आयोजित हुई कार्यशाला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आईटीएम चेहरी में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जरूरी जानकारी दी गई। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांवों में महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के तरीके बताए गए। कार्यशाला दो पाली में हुई।
डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मातृ शक्ति हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांवों में महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा। कहा कि जागरूक करने के लिए प्रत्येक गांव में कम से कम छह गोष्ठियां करें। गोष्ठी में महिला मतदाताओं को चिह्नित कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। सीधे गांवों से जुड़े होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि गांवों में लोगों को मतदान के महत्व के बारे में समझाया जाए। पिछले चुनाव में 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार के चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करें, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ सके। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर महिला मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल, डीसी एनआरएलएम रवींद्र वीर, जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed