फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एलईडी वैन से दी जा रही ईवीएम व वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी

एलईडी वैन से दी जा रही ईवीएम व वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी

Mon, 11 Mar 2019 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
एलईडी वैन से दी जा रही ईवीएम व वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी
एलईडी वैन के माध्यम से मताधिकार को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में एलईडी वैन के जरिए लोगों को ईवीएम व वीवी पैट से मतदान के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर एलईडी वैन भेजने के लिए मतदान केंद्रवार तिथि का निर्धारण किया गया है।

अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि सदर एवं फरेंदा विधान सभा क्षेत्र में रविवार को एलईडी वैन भेजकर इस कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। वैन गांवों में जाकर लोगों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान के बारे में जानकारी दे रही है। लोगों को वीवी पैट की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया जा रहा है। इस मशीन से यह जानकारी मिल जाएगी कि जिसे मतदाताओं ने अपना वोट दिया है वह उसी प्रत्याशी के पक्ष में पड़ा है अथवा नहीं। उन्होंने बताया कि सोमवार को सदर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम जगपुर, सलामतगढ़, बरगदवा राजा, बेलवाकाजी, विजयपुर, केवलापुर, परासखांड़, बेलासपुर, नाथनगर, बड़हरा राजा, बागापार, कोदईपुर, बेलहिया, जनकपुर, बरहवा राजा, बेलभरिया, कम्हरिया, धरमौली, सोनाड़ी, महेशपुर, धर्मपुर व चौक में ईवीएम से मताधिकार के जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया बुजुर्ग, परसौनी, बड़हरा इंद्रदत, गुरचिहा, कोल्हुई, बड़िहारी, भहदेवा, खुटहा, पिपरा परसौनी, लालपुर, बेलौही, रायपुर पंडित, बड़गो, नौवाडीह, कैसौली, लबदहा, मंगलपुर, पकड़ी, राजमंदिर कला आदि गांवों में लोगों को ईवीएम व वीवी पैट के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed