फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बसपा सुप्रीमों के जन्मदिन पर बसपा सपा ने दिखाया ताकत

बसपा सुप्रीमों के जन्मदिन पर बसपा-सपा ने दिखाई ताकत

Tue, 15 Jan 2019 11:22 PM IST
Rajesh Saini राजेश सैनी
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमों के जन्मदिन पर बसपा सपा ने दिखाया ताकत

महराजगंज। सपा बसपा गठबंधन की घोषणा के बाद मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर पहली बार दोनों दलों के कार्यकर्ता एक मंच पर दिखे। सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंच का नजारा भी बदला बदला नजर आया। आधे हिस्से में बसपा तो शेष हिस्से में सपा नेताओं के बैनर था। मंच से कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गठबंधन की गांठ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


जिला पंचायत कार्यालय के सामने पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोनल प्रभारी सुरेंद्र चंद गौतम ने कहा कि बसपा सर्व समाज का हित चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा के साथ गठबंधन इसलिए किया है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को अंत किया जा सके। किसानों, नौजवानों दलितों शोषितों के हित में यह गठबंधन हुआ है। ऐसे में दोनों दलों के प्रत्येक कार्यकर्ता पुरी निष्ठा के साथ गठबंधन की मजबूती के लिए कार्य करें।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि सपा के साथ गठबंधन कर बसपा सुप्रीमो ने भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने को संकल्प लिया है उसे हम सभी को मिल कर पुरा करना है। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। कार्यक्रम को बसपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम, सपा नेता निर्मेष मंगल, राघवेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व प्रमुख रणजीत बहादुर सिंह, जगदंबा गुप्ता, पशुराम निषाद, आमिर खां, शैल जायसवाल, तबारक हुसैन, पवन कुमार वर्मा, दिलीप शुक्ला, अमरनाथ यादव, शमशुल हुदा खां, शमशाद आलम, विजय बहादुर चौधरी, अतुल पटेल, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, बृजेश विश्वकर्मा, दीपू, रवि गुप्ता, श्रवण पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed