फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   थाना समाधान दिवस पर

थाना समाधान दिवस पर

Sat, 15 Sep 2018 08:12 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस पर
डीएम ने दी लापरवाह लेखपालों को चेतावनी
विज्ञापन

फोटो
समाधान दिवस पर 83 मामले आए, 27 का निस्तारण
डीएम और एसपी ने श्यामदेउरवां थाने में सुनीं फरियाद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में शनिवार को सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान आए 83 मामलों में 27 का ही निस्तारण हो पाया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्वकर्मियों के साथ पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। श्यामदेउरवा थाने में डीएम अमरनाथ उपाध्याय एवं एसपी आरपी सिंह ने समस्याएं सुनीं। डीएम ने लापरवाह लेखपालों को कड़ी चेतावनी दी। एसपी ने थानेदारों को समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। श्यामदेउरवा थाने में चार मामले आए। दो का निस्तारण हुआ। सदर कोतवाली में 12 मामलों में दो और परसामलिक में तीन मामलों में दो का निस्तारण हुआ।

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। एसओ ने बताया कि सकुल पांच मामले आए। एक मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि सात मामलों में दो का निस्तारण किया गया। पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि छह मामलों में तीन का निस्तारण किया गया। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार कुल पांच मामले आए, लेकिन एक का भी समाधान नहीं हो पाया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार दो मामले आए। पनियरा थाने पर समाधान दिवस एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा व सीओ देवेंद्र कुमार ने समस्याओं को सुना। 12 मामले में सात का मौके पर निस्तारण किय गया। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला व एडीएम इंद्रभूषण वर्मा ने स्थानीय थाने पर अचानक पहुंचकर समाधान दिवस का निरीक्षण किया। इस दौरान 13 फरियादियों की समस्याएं सुनीं गईं। तीन का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed