{"_id":"5b980e37867a557eb715bf9b","slug":"151536691767-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर जेलभरो आन्दोलन में उमडे सपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर जेलभरो आन्दोलन में उमडे सपा कार्यकर्ता
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल भरो आंदोलन में उमडे़ सपाई
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भरी हुंकार, एसडीएम के आश्वासन पर नहीं दी गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। किसानों का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान के लिए सपा के पूर्व सांसद अखिलेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लिया। नौतनवां के गांधी चौक से कार्यकर्ता गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर ठूठीबारी चौराहे से होकर निचलौल तहसील पहुंचे। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों से कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंच गए थे। एसडीएम देवेंद्र कुमार ने कहा कि मांगों को एक माह के अंदर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी नहीं दी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समय सीमा के अंदर भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य का चौदह दिन के अंदर भुगतान व किसानों के कर्ज माफ करने, उपज का डेढ़ गुना दाम देने का वादा करके सत्ता में आई केंद्र सरकार अपने वादे को भूल गई। किसान बदहाल हैं, मजदूर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों के मूल्य भुगतान को लेकर निचलौल तहसील परिसर में जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं। सपा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार मजूदर, किसान और खेतों में काम करने वाले मजूदर महिलाओं के साथ हो रहा है। जनता को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एक चुनावी लालीपॉप है। सभा को पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महातम यादव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख मिठौरा राम प्रकाश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष शैलेश कुमार दूबे आदि ने संबोधित किया।