{"_id":"5ab14d2d4f1c1bc1758b68c9","slug":"151521569069-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजन्म का मंचन देख हर्षित हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजन्म का मंचन देख हर्षित हुए दर्शक
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
विराजमान भगवान श्रीराम,लक्ष्मण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लेहड़ा बाजार (महराजगंज)। लेहड़ा बाजार के शिव मंदिर के प्रांगण में श्री शतचंडी महायज्ञ के दौरान रात में देवरिया से आए रामलीला मंडल के कलाकारों ने राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन के जन्म की लीला का मंचन किया। राम के जन्म की लीला का मंचन देख दर्शक खुशी से झूम उठे। रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम व सीता की आरती से हुई। राजा दशरथ बहुत दुखी रहते हैं। एक दिन वह गुरु के पास पहुंचते हैं। गुरु वशिष्ठ उनको पुत्र प्राप्ति को यज्ञ कराने का परामर्श देते हैं। गुरु द्वारा यज्ञ कराया जाता है। यज्ञ के दौरान फल निकलता है और तीनों रानियों को राजा दशरथ फल खिला देते हैं। तीनों रानियों कैकेयी, सुमित्रा, कौशिल्या से चार पुत्र जन्म लेते है। गुरु जिनका नाम राम, भरत, शत्रुघ्न व लक्ष्मण रखते हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान अमित कुमार, अभय पासवान, घनश्यान, दिनेश पटवा, सुनील चौरसिया, सुदर्शन चौरसिया, सतीश गौड़, जोगमन, गुलाब मधेशिया, रवि कुमार, रिंकू पासवान, धर्मराज, किशोर चौरसिया आदि मौजूद रहे।