{"_id":"5a945a294f1c1ba32a8b9a1b","slug":"151519671849-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट पहनने की छात्रों ने कसम ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट पहनने की छात्रों ने कसम ली
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। बाइक चलाने के दौरान हेलमेट पहनने को लेकर शुरू हुए जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए सेकेंड हार्ट स्कूल के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के साथ जागरूकता का संदेश दिया। स्कूल परिसर में सभी बच्चों के साथ शिक्षकों ने लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। छात्रों ने कहा कि आस पास के लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेंगे। सभी अमर उजाला के पहल की सराहना करते हुए संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
सेकेंड हार्ट स्कूल के प्रबंधक जीएन तिवारी ने कहा कि हर हाल में हेलमेट का प्रयोग करें। हेलमेट के प्रयोग से हम सुरक्षित तो रहते ही है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियम का भी पालन करते हैं। प्रधानाचार्य एससी सान्त्रा ने शिक्षकों, ड्राईवर एवं अन्य स्टाफ को सीटबेल्ट व हेलमेट के प्रयोग को लेकर शपथ दिलाते हुए कहा कि अमर उजाला का यह मुहिम समाज में जागरुकता का नया संदेश देने में सफल होगी। अमर उजाला समाज के प्रति अपनी जवाबदेही को लेकर सजग है। वह समाज को सिर्फ खबर ही नहीं देता है बल्कि जीवन की सुरक्षा के प्रति जागरुक कर रहा है। इस दौरान आनन्द त्रिपाठी, प्रदीप पाण्डेय, उमाशंकर त्रिपाठी, डाक्टर जीएन गुप्ता, सुनील क्षेत्रीय, अरुण क्षेत्रीय, कंचन, पूजा, जूली,अरुन आदि मौजूद रहे।