फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ड्राई हुए शहर के एटीएम

ड्राई हुए शहर के एटीएम

Sun, 25 Feb 2018 10:55 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
ड्राई हुए शहर के एटीएम
atm

विज्ञापन
महराजगंज। होली पर्व निकट है और शहर के अधिकांश एटीएम में कैश नहीं है। लिहाजा लोगों को एक से दूसरे एटीएम में चक्कर लगाना पड़ रहा है और कैश नहीं मिलने पर वह परेशान हो रहे हैं।
रविवार को फरेंदा रोड पर लगे कई एटीएम के शटर डाउन रहे। सबसे ज्यादा स्थिति बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, सिंडीकेट बैंक, केनरा बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, ओरिएंटल बैंक की खराब हैं। अधिकतर एटीएम से ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

होली के त्योहार में एक सप्ताह भी शेष नहीं बचा है। लोगों ने होली के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। खरीद करने के लिए लोगों को कैश की जरूरत है। कैश के लिए जब वह किसी बैंक के एटीएम तक पहुंचते है तो वहां से मायूस होकर लौटना होता है। कुछ स्थानों पर एटीएम चल रहे हैं तो वहां ग्राहकों की लाइन लगी देख लोग मायूस हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को नगर के फरेंदा रोड पर बैंक आफ बड़ौदा का शटर डाउन रहा। पंजाब नेशनल बैंक एटीएम में ताला बंद रहा, वहीं नगर सहकारी बैंक में लोग कैश निकालने के लिए लाइन में लगे रहे। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर भी लोग कैश निकालने के लिए खड़े रहे। सिंडीकेट बैंक का एटीएम बंद रहा, सिंध एवं सिंध बैंक का एटीएम बंद रहा। वहीं ओरिएंटल बैंक का एटीएम खुला रहा लेकिन रकम नहीं था।

सरोजनी नगर के राजेश, लोहिया नगर के गणेश, राजीवन नगर के आत्माराम गुप्त ने कहा कि कही कैश नहीं तो कहीं एटीएम आउट आफ सर्विस बोल रहे हैं। शिकायत के बाद भी बैंक द्वारा समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। एटीएम में रकम न होने से परेशानी हो रही है। भारतीय स्टेट बैंक लीड बैंक मैनेजर एके निगम कहना है कि एटीएम में पर्याप्त कैश का इंतजाम किया जाएगा। बैंकों को निर्देश दिया गया है कि एटीएम में रकम को रखें जिससे की लोगों को परेशानी न हो। अगर कहीं परेशानी है तो समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed