{"_id":"59de106c4f1c1b8d698b533f","slug":"151507725420-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पिकअप पर लदे आठ मवेशियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पिकअप पर लदे आठ मवेशियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Updated Wed, 11 Oct 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा फटकदौना मार्ग पर ईंट भट्ठा के समीप तस्करी कर ले जाए जा रहे आठ मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसमें से एक बछड़ा मर चुका था।
ग्रामीणों के अनुसार बेलवा फटकदौना मार्ग पर रात करीब 11 बजे एक बिना नंबर प्लेट की पिकअप से पशुओं को लादकर ले जा रहे तस्करों से दो बाइक सवार युवकों ने साइड लेने के लिए हार्न बजा कर साइड मांगा। तस्कर उन बाइक सवारों को पुलिस समझ कर काफी दूर तक पहले साइड नहीं दिए। परंतु जैसे ही बाइक सवार पिकअप से आगे निकले, चालक ने बाइक को टक्कर मार दिया और पिकप छोड़कर भाग निकले। बाइक सवारों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पिकअप में 3 गाय व 5 बछड़े थे। उनमें से एक बछड़ा मरा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत 100 नंबर पुलिस को डायल कर जानकारी दी। ग्रामीण घायल बाइक सवारों को प्राइवेट चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गए। मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने पिकअप सहित पशुओं को कब्जे में लेकर कोठीभार पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष मनीष सिंह का कहना है कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।