{"_id":"595be09b4f1c1b3a518b458e","slug":"151499193499-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सूत्री मांगों को लेकर रोजगार सेवको ने ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सूत्री मांगों को लेकर रोजगार सेवको ने ज्ञापन सौंपा
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुघली। घुघली ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर नियमितीकरण सहित 8 सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी बीडीओ भागवत सिंह को सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि रोजगार सेवक पिछले 11 वर्षों से मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं पर विचार नहीं किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष बंधु मद्धेशिया, महामंत्री राहुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, रामजतन यादव, राजेश त्रिपाठी, राजेश प्रजापति, जयराम शर्मा, कैलाश नाथ, मेवालाल प्रसाद, वीरेंद्र गुप्ता, सतीश प्रसाद, प्रवीण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ग्राम रोजगार सेवकों ने सामूहिक उपवास किया
मिठौरा। ब्लॉक परिसर मिठौरा में ब्लाक के 87 ग्राम सभाओं के ग्राम रोजगार सेवकों ने उत्तर-प्रदेश ग्राम रोजगार संघ के तत्वावधान में आठ बिंदुओं पर समस्याओं को लेकर एक दिवसीय उपवास रखा। साथ ही सीएम को संबोधित पत्रक बीडीओ को सौंपा। रोजगार सेवकों ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में 3800 ग्राम रोजगार सेवक ग्राम सभाओं में कार्य मेहनत और लगन से कर रहे हैं। विनियमित राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश, कमलेश, कमरुद्दीन, विशाल कुमार, सीमा विश्वकर्मा सहित दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।