फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नए क्यूआर व बैच नंबर के शराब की आपूर्ति शुरू

नए क्यूआर व बैच नंबर के शराब की आपूर्ति शुरू

Mon, 01 Apr 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
नए क्यूआर व बैच नंबर के शराब की आपूर्ति शुरू
नए क्यूआर और बैच नंबर के शराब की आपूर्ति शुरू
विज्ञापन

फोटो
पहली खेप में नौ हजार पेटी देशी व एक ट्रक विदेशी मदिरा आबकारी गोदाम पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। चालू वित्तीय वर्ष के पहले दिन से नए क्यूआर, बार कोड और बैच नंबर की शराब की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। पहले दिन 9000 पेटी देशी, 12 हजार पेटी बियर और एक ट्रक विदेशी शराब पहली खेप आबकारी विभाग को प्राप्त हो गया है।
आबकारी निरीक्षक जिलाजीत सिंह ने बताया कि सोमवार से नया वित्तिय वर्ष शुरू हो गया है। सभी अनुज्ञापियों को मांग के अनुरूप शराब आपूर्ति शुरू कर दी गई है। गोदाम में पर्याप्त मात्रा में शराब है। बताया गया कि बीते चार दिनों से जिले में शराब की पर्याप्त आपूर्ति न मिलने की वजह से शराब की कमी बनी थी। इससे मदिरा प्रेमियों को समस्या उठानी पड़ी। अब आपर्ति मिलने के बाद भरपूर आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


बियर और अंग्रेजी शराब के दाम बढे़
महराजगंज। आबकारी निरीक्षक जिलाजीत सिंह ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष से बियर और विदेशी मदिरा के दाम बढ़े हैं। देसी मदिरा का दाम यथावत है। बियर के प्रति केन और बोतल पर जहां दस रुपए की वृद्धि की गई है, वहीं अंग्रेजी शराब पर दस से चालीस रुपये प्रति बोतल की वृद्धि की गई है। देसी मदिरा का मूल्य यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed