फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   महराजगंज-निचलौल मार्ग का हो रहा कायाकल्प

महराजगंज-निचलौल मार्ग का हो रहा कायाकल्प

Mon, 18 Mar 2019 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज-निचलौल मार्ग का हो रहा कायाकल्प
महराजगंज-निचलौल मार्ग का हो रहा कायाकल्प
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। महराजगंज-चौक और महराजगंज- निचलौल मार्ग का जल्द ही कायाकल्प होगा। इन मार्गों पर सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। करीब 15 किमी लंबे महराजगंज-चौक मार्ग पूर्व में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चयनित कर सड़क निर्माण किया गया था। अब इस सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इसके लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। काम शुरू कराने के लिए एक करोड़ जारी कर दिए गए हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौक बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस सड़क का शिलान्यास किया था।

चूंकि महराजगंज-निचलौल सड़क को भी राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिल गया है। इसको देखते हुए इस मार्ग चौड़ा करने तथा 25 किमी सड़क निर्माण के 62 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत हुई थी। इसमें से विभाग को 22 करोड़ रुपये प्राप्त भी हो गए। जिससे महराजगंज से सिन्दुरिया के आगे तक करीब 12 किमी सड़क निर्माण तक लिया गया है। बाकी बचे मार्ग का निर्माण भी चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि कि महराजगंज- चौक सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ मिले हैं जबकि महराजगंज-निचलौल मार्ग के लिए पांच करोड़ जल्द मिलने की उम्मीद है। दोनों सड़कों का निर्माण जल्द पूरा कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed