फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पेड न्यूज पर रहेगी कमेटी की नजर

पेड न्यूज पर रहेगी कमेटी की नजर

Mon, 18 Mar 2019 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पेड न्यूज पर रहेगी कमेटी की नजर
पेड न्यूज पर रहेगी कमेटी की नजर
विज्ञापन

सदस्यों से रूबरू हुए राजनीतक दलों के प्रतिनिधि
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सोमवार को एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानीटरिंग कमेटी) के सदस्यों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आगाह किया कि चुनावप में प्रचार-प्रसार से संबंधित विज्ञापन कमेटी के सदस्यों के संज्ञान में लाने के बाद ही प्रकाशित कराएं।

बैठक शुरू होने पर जिलाधिकारी ने पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का एमसीएमसी कमेटी सदस्यों से परिचय कराया। साथ ही यह ही कहा कि सभी लोग कार्यों तथा अपने दायित्वों के बारे में ठीक से समझ लें ताकि कार्य संपादन में दिक्कत न हो। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि पेड न्यूज के बारे कमेटी को अवगत करा दें। अन्यथा कोई भी विज्ञापन पेड न्यूज की श्रेणी में आएगा तो उसे संबंधित प्रत्याशी के खर्च में जोड़ दिया जाएगा। डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि चुनाव में अगर किसी को कोई शिकायत हो तो उससे कमेटी के लोगों को अवगत कराएं। बैठक में कमेटी के नोडल अधिकारी एसडीएम अनिल कुमार त्रिपाठी, सहायक नोडल अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी, विपणन निरीक्षक कमरूद्दीन, अनिल वर्मा के अलावा नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, परदेशी राजभर, राजेश यादव, जगदंबा गुप्ता, अंगद सिंह, गोपाल शाही, तबारक हुसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed