फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   न्यायिक कार्य से विरत रह वकीलों ने आतंकवाद का फूंका पुतला

न्यायिक कार्य से विरत रह वकीलों ने आतंकवाद का फूंका पुतला

Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
न्यायिक कार्य से विरत रह वकीलों ने आतंकवाद का फूंका पुतला
न्यायिक कार्य से विरत रह वकीलों ने आतंकवाद का फूंका पुतला
विज्ञापन

छात्रों ने पीजी कॉलेज से सक्सेना चौक तक निकाला मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर आतंकवाद का प्रतीक पुतला फूंका। शोक सभा आयोजित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
एसोसिएशन के महामंत्री करुणाकर पति त्रिपाठी ने कहा कि आतंकी घटना में भारतीय सैनिकों के शहीद होने से अधिवक्ता मर्माहत हैं। अधिवक्ता इस आतंकी घटना की निंदा करते हैं। अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में आतंकवाद का प्रतीक पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर सुनील कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार सिंह, राजकिशोर मणि त्रिपाठी, लाल बहादुर यादव, प्रद्युम्न पटेल, संजय कुमार वर्मा, सचिन चौधरी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, गोरखनाथ पटेल, सनी गोंड, वशिष्ठ मिश्र, आरपी सिंह, आशानंद पांडेय, हमीदुलाह खां, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी के नेतृत्व में छात्रों ने आतंकवाद का प्रतीक पुतला फूंका। पाकिस्तान विरोधी नारों के साथ पीजी कॉलेज से सक्सेना चौराहे तक पैदल मार्च निकाल कर शोक व्यक्त जताया। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इस आतंकी घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकियों के खात्मे के साथ ही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में छात्र नेता अविनाश कुमार, अरविंद कुमार, नीरज अग्रहरि, राहुल आर्य, दीपक द्विवेदी, सोनल मिश्रा, अभय राज पांडेय, आलोक रंजन दूबे, संदीप कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में राष्ट्रवादी जनसंघ के अध्यक्ष शामदेव पति त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर के सक्सेना चौक पर आतंकवाद का प्रतीक पुतला जलाया। संगठन के नगर संयोजक आकाश श्रीवास्तव, गौतम अग्रहरि, सूरज वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, अजय पांडेय, गोपाल शर्मा, किशन वर्मा आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए शहर में आतंकवाद का पुतला फूंका। साथ ही आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, गोपाल शाही, सोनू, अमित कुमार, अकरम, पूर्णवासी प्रसाद, विपिन यादव, छोटेलाल, पार्वती देवी आदि मौजूद रहे।

नगर पालिका कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, एलबी राय, विनोद जायसवाल, लाल बहादुर, मनोज कुमार, सुधांशु तिवारी आदि ने शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed